{"_id":"5c6ac1f1bdec22738004fd28","slug":"21550500337-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्हागंज। हुल्लापुर-हरपालपुर मार्ग पर सोमवार दोपहर गंगा स्नान करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में ट्रक की साइड लग गई। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खाई में पलट गई। इसमें सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए। गंभीर घायलों को सीएचसी से फर्रुखाबाद अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हरदोई के थाना हरपालपुर के गांव रामपुर से दो ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठकर सोमवार सुबह महिलाएं, बच्चे और पुरुष गंगा स्नान करने फर्रुखाबाद स्थित पांचाल घाट गए थे। दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 140 लोग सवार थे। गंगा घाट पर गांव के ही शेर सिंह ने भंडारा किया और फिर सभी ने गंगाजी को पहनावन किया। इसके बाद सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से वापस गांव को चल दिए। दोपहर करीब 2:15 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली हुल्लापुर-हरपालपुर मार्ग पर गांव रघुनाथपुर के पास बालाजी मंदिर के सामने पहुंचे, तभी पीछे से आ रहा गन्ने से भरा ट्रक ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करके आगे निकल रहा था, तभी सामने से रोडवेज बस आ गई। उससे बचने को चालक ने ट्रक की रफ्तार बढ़ाते हुए एक साइड में किया, तभी ट्रक का पिछला हिस्सा ट्रैक्टर से टकरा गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत सड़क किनारे पलट गया। इससे श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई और ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीधाकर उसमें से सभी को बाहर निकाला। इस घटना में ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार रामपुर निवासी 45 वर्षीय प्रेमा देवी पत्नी विश्राम, 40 वर्षीय सुशीला पत्नी संतराम, 30 वर्षीय सरोजनी पत्नी महेशराम, 20 वर्षीय राधा देवी पत्नी रमाकांत, 55 वर्षीय प्रेमवती पत्नी पुत्तूलाल, 20 वर्षीय अनीता पुत्री दिलासाराम, 30 वर्षीय पिंकी पत्नी रघुनंदन, 18 वर्षीय पिंकी पुत्री पुत्तूलाल, एक वर्षीय सुमित पुत्र रघुनंदन, आठ वर्षीय साधना पुत्री रामस्वरूप, 15 वर्षीय कुलदीप पुत्री श्रीपाल,18 वर्षीय नरवीर पुत्र जागेश्वर, 30 वर्षीय विट्टो पुत्री रामनिवास निवासी गांव वन्नई थाना शाहाबाद घायल हो गईं। जबकि 30 वर्षीय सुमन पत्नी रामकुमार निवासी बहौरा थाना पाली जिला हरदोई की मौके पर ही मौत हो गई, इनका छह वर्षीय पुत्र अर्जुन बाल-बाल बच गया। सुमन अपने मायके गांव कत्ते से गंगा स्नान को गई थीं। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा। यहां पर सभी का उपचार किया गया। घायलों में प्रेमा देवी, सुशीला, सरोजनी को फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल भेजा गया है। सभी घायलों के परिजन मौके पर आ गए। ट्रैक्टर को साबिंदर पुत्र रोशन चला रहे थे। घटना के बाद चालक मय ट्रक के भाग गया।
ट्रक की चपेट में आकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस घटना में सुमन नाम की एक महिला की मौत हो गई, जबकि लगभग 13 लोग घायल हो गए हैं। ट्रक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
अवनीश यादव, थाना प्रभारी, अल्हागंज