{"_id":"5c65bc03bdec22737c29194f","slug":"21550171139-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने मामा को मारी गोली, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने मामा को मारी गोली, घायल
विज्ञापन
कांट (शाहजहांपुर)। बेवजह गालियां देने का विरोध करने पर एक युवक ने अपने मामा के ऊपर गोली चला दी। गोली मामा के दाहिनी जांघ में लगी। इससे वह घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को लेकर थाने पहुंची। जहां घायल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस शराब पीकर झगड़े की बात कह रही है।
गांव भमौली निवासी उदयराज (28) ने पुलिस को बताया कि वह अपने चाचा वीरपाल के मकान के सामने बृहस्पतिवार शाम 6:30 बजे खड़ा था। तभी उसकी चचेरी बहन का बेटा गांव हीरपुर निवासी कुलदीप आ गया और बेवजह उसे गालियां देने लगा। विरोध करने पर उसने तमंचा गोट से निकाला और उस पर फायर कर दिया। इससे गोली उसके दाहिनी जांघ में लगी। घटना के बाद घर के निकलकर चाचा व परिवार के अन्य लोग आ गए और उसे बचाया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जानकारी मिली है कि दोनों लोग शराब पीए हुए थे और नशे में झगड़ा करते समय गोली चल जाने से उदयराज को घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है।