{"_id":"5c129e3a42c7925d590f443b","slug":"21544724026-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जजी कचहरी में वकील से हाथापाई, फाइलें फाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जजी कचहरी में वकील से हाथापाई, फाइलें फाड़ी
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जजी कचहरी में बृहस्पतिवार दोपहर एक महिला ने वकील के साथ हाथापाई कर दी। आरोप है कि महिला ने वकील के तख्त पर रखीं मुकदमा से संबंधित फाइलें भी फाड़ दीं। इससे कचहरी में अफरातफरी मच गई। घटना के बाद पीड़ित वकील के पक्ष में तमाम वकील सदर कोतवाली पहुंच गए और आरोपी महिला के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं आरोपी महिला की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
वकील देवराज सिंह ने सदर पुलिस को बताया कि वह जजी कचहरी में वकालत करते हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे मेरे तख्त से थोड़ा आगे एकता मैसी नाम की एक महिला ने पीछे से मेरे ठोकर मार दी। देवराज ने बताया कि जब मैंने पीछे मुड़कर देखा तो महिला ने गाली-गलौज करते हुए मेरे ऊपर हाथ चला दिया। विरोध करने पर महिला ने मेरे तख्त पर रखीं फाइलें फेंकनी शुरू कर दी और कुछ फाइलें फाड़ डालीं। इस घटना को देखकर आसपास बैठे अन्य वकील आ गए और उन लोगों ने मुझे महिला से बचाया तो महिला कहने लगी कि मैंने बहुतों को ठीक किया है, तुम्हें भी देख लूंगी और जान से मार देने की धमकी देते हुए चली गई। कुछ ही देर में वकीलों का हुजूम पीड़ित वकील के पक्ष में सदर कोतवाली पहुंच गया। पीड़ित वकील की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने एकता मैसी के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी और फाइल फाड़ने के आरोप का मामला दर्ज किया है। वहीं एकता मैसी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सूचना मिलने पर सीओ सदर बलदेव सिंह खनेड़ा भी पहुंच गए और उन्होंने मामले की जानकारी कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।