फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   छप्पर में आग लगने से घरेलू सामान जलकर राख

छप्पर में आग लगने से घरेलू सामान जलकर राख

Sat, 23 Jun 2018 10:24 PM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
छप्पर में आग लगने से घरेलू सामान जलकर राख
छप्पर में आग लगने से घरेलू सामान जलकर राख
विज्ञापन

एक भैंस गंभीर रूप से झुलसी,उसके पड्डे की मौत
तहसीलदार ने गांव पहुंचकर मौका मुआयना किया
पीड़ित को मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया
अमर उजाला ब्यूरो
तिलहर। थाना क्षेत्र के गांव मोहनापुर में शुक्रवार की रात एक घर के छप्पर में लगी आग से घरेलू सामान जलकर राख हो गया। इस घटना से घर में बंधी भैंस गंभीर रूप से झुलस गई जबकि उसके पड्डे की मौत हो गई। रात के समय अचानक आग लगने से गांव में चीखपुकार मच गई। ग्रामीणों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहनापुर निवासी शिवराम का परिवार शुक्रवार रात घर में पड़े छप्पर के नीचे सो रहा था।
रात करीब एक बजे छप्पर में आग लग गई। आग लपटे उठते ही सभी जाग गए और चीखपुकार कर घर के बाहर भागने लगे। इस बीच आग ने विकराल रुप धारण कर लिया था। शोरशराबा सुनकर गांव के तमाम लोग जाग गए जिसने भी सुना आग बुझाने के लिए लोग दौड़ पड़ा। घर के छप्पर के अंदर शिवराम की एक भैंस और उसका पड्डा बंधा हुआ था जिसे आग लगने से पहले नहीं निकाला जा सका। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझ सकी। इस घटना में घरेलू सामान के साथ ही भैंस गंभीर रुप से झुलस गई और पड्डे की जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन

आग लगने की सूचना पर शनिवार सुबह तहसीलदार कृष्ण मुरारी लाल सक्सेना लेखपाल के साथ गांव पहुंचे और स्थिति का जायजा लेते हुए परिजनों को सांत्वना दी तहसीलदार ने बताया कि भैंस के मृत बच्चे का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसकी मौत पर 16 हजार रुपये पीड़ित को दिया जाएगा। इसके अलावा अनुदान राशि भी पीड़ित को प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed