{"_id":"58ced56a4f1c1b2f4a1a13ea","slug":"21-thousand-rupees-by-asking-for-password","type":"story","status":"publish","title_hn":"पासवर्ड पूछकर 21 हजार रुपये उड़ाए ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पासवर्ड पूछकर 21 हजार रुपये उड़ाए
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां।
Updated Mon, 20 Mar 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीड़ित ने दी पुलिस को मोबाइल नंबर के आधार पर तहरीर
ठगों ने एक पेट्रोल पंप स्वामी से एटीएम का नंबर पूछकर उनके खाते से 21 हजार आठ सौ रुपये निकाल लिए। मामले की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
नगर के मोहल्ला कमलबाग निवासी अशोक शुक्ला ने पुलिस को बताया कि मोहम्मदी मार्ग पर उनका पेट्रोल पंप है। शनिवार को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक मैनेजर बताते हुए कहा कि उनका एटीएम बंद कर दिया गया है। एटीएम चलवाना है तो उस पर लिखे नंबर बताने होंगे। अशोक शुक्ला ने फोन करने वाले को एटीएम का नंबर बता दिया।
इसके बाद उनके खाते से 21 हजार आठ सौ रुपये निकाल लिए गए। मोबाइल पर मैसेज आने पर ठगी का पता चल सका। इसके बाद उन्होंने बैंक को सूचना देकर एटीएम बंद कराया। रविवार को अशोक शुक्ला व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष मंगल मिश्रा के साथ कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर ठगी करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की। कोतवाली प्रभारी अशोक पाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी भी एटीएम का पासवर्ड और नंबर आदि न बताएं।