फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   युवक ने गर्रा नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी

युवक ने गर्रा नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी

Sat, 24 Nov 2018 11:55 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
युवक ने गर्रा नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी
तिलहर। गर्रा नदी के रटा घाट पर युवक ने पुल से नदी में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने यह देखकर पुलिस को सूचना दी। घटना स्थल तिलहर और निगोही के वार्डर पर होने के चलते इंस्पेक्टर तिलहर अशोक पाल और एसओ निगोही वीरेंद्र प्रसाद मौके पर पहुंच गए। युवक के भाई का कहना है कि वह मानसिक रोग से पीड़ित था। परिवार वाले इलाज करा रहे थे।
विज्ञापन

निगोही थाने के गांव विरासिन निवासी 22 वर्षीय विद्याराम पुत्र माखनलाल की शादी करीब डेढ़ साल पहले पीलीभीत के रामनगर से हुई थी। उसके पिता की मौत हो चुकी है। विद्याराम के भाई बाबूराम ने बताया कि विद्याराम का मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ था। उसका इलाज कराया जा रहा था। परिवार वाले उस पर नजर भी रख रहे थे। किसी को यह अंदाजा नहीं था कि विद्याराम ऐसा कदम भी उठा सकता है। गोताखोरों की मदद से उसकी देर शाम तक तलाश की जाती रही। कुछ पता नहीं लग सका। सूचना मिलने पर विधायक रोशन लाल वर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने विद्याराम के परिवार वालों से जानकारी ली ओर उनको ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed