फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   आंगनबाड़ी वर्कर की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत, गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम

आंगनबाड़ी वर्कर की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत, गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम

Thu, 22 Nov 2018 11:56 PM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्कर की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत, गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम
फोटो-32-मृतका सविता सिंह का फाइल फोटो
विज्ञापन

फोटो-33-शव के पास विलाप करती महिलाएं
फोटो-34-पकड़े गए ट्रैक्टर को घेरे खड़े ग्रामीण

आंगनबाड़ी वर्कर की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

अमर उजाला ब्यूरो
तिलहर। समधाना लिंक मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह ग्वार गांव के पास ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार आंगनबाड़ी वर्कर की मौत हो गई, जबकि उसके पति बाल-बाल बच गए। घटना के बाद गुस्साए परिजनों व आसपास के ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया। मौके से गायब ट्रैक्टर ट्रॉली को एक ईंट भट्ठे से कब्जे में लेने के बाद और चालक की जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन पर लोग शांत हुए। तब पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

थाना मीरानपुर कटरा के गांव उखरी निवासी 40 वर्षीय सविता सिंह गांव में ही आंगनवाड़ी वर्कर थी। बृहस्पतिवार सुबह लगभग 11:30 बजे वह पति योगेश प्रताप सिंह के साथ बाइक से गांव से तिलहर आ रही थी। जब बाइक गांव ग्वार के पास पहुंची, तभी ट्रॉली में मिट्टी भरकर तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में बाइक आ गई। इससे सविता बाइक से नीचे गिर पड़ी और ट्रैक्टर का पहिया उनके ऊपर से निकल गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति योगेश बाल-बाल बच गए। घटना के बाद चालक मय ट्रैक्टर ट्राली के भाग गया। योगेश ने घटना की जानकारी मोबाइल पर परिजनों को दी तो गांव से परिवारीजनों के अलावा गांव के अन्य लोग भी आ गए और ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगा दिया। सूचना पर तहसीलदार और कोतवाल अशोक पाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए । उन्होंने ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण चालक को गिरफ्तार करने पर अड़े रहे। बाद में पुलिस ने गांव के पास ईंट भट्ठे से ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया। कोतवाल ने भरोसा दिलाया कि ट्रैक्टर चालक को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। लगभग तीन घंटे तक गुस्साए ग्रामीणों ने शव को नहीं उठने दिया। शाम तीन बजे बमुश्किल आश्वासन के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। मृतका अपने पीछे 23 वर्षीय पुत्री प्रिया, 22 वर्षीय पुत्री नेहा, 20 वर्षीय पुत्र अजय प्रताप उर्फ गौतम व 18 वर्षीय पुत्री मानसी को छोड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed