फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   प्रीति हत्याकांड में दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

प्रीति हत्याकांड में दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 07 Jun 2018 08:04 PM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
प्रीति हत्याकांड में दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
प्रीति हत्याकांड में दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी को लगाई गईं दो थाने की दो टीमें
हमलावरों ने प्रीति के चाचा, चाची सहित पांच लोगों को भी किया चोटिल
फोटो-20,पोस्टमार्टम हाउस पर गुमसुम खड़े मृतका के पिता सुखवीर सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
परौर। क्षेत्र के गांव अस्तोली में बुधवार शाम सुखवीर सिंह की 16 वर्षीय बेटी प्रीति की लाठियों से पीटकर की गई हत्या के मामले में मृतका के चाचा सत्येंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीमें दबिश दे रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रीती की मौत सिर में पिटाई के दौरान गुम चोट लगने की वजह से बताई गई है।
सत्येंद्र सिंह ने बताया कि प्रीति धीरेंद्र सिंह के खेत में लगे यूकेलिप्टस पेड़ से भैंस खोलकर ला रही थी, तभी भैंस गांव के ही लल्ला सिंह के भूसे के कूपे से रगड़ गई। इस पर लल्ला ने गालियां देनी शुरू कर दीं। विरोध करने पर उसकी पिटाई शुरू कर दी। जब वह बचाने गया तो लल्ला सिंह के परिवार के अड्डू, अमन, बहोरन, अरविंद, बाबा, बड़े, अवधेश गुरू लाठी-डंडा लेकर आ गए और इन सभी ने उस पर हमला बोल दिया। बेटी सपना, लता व भाई अशोक अपनी पत्नी सुधा के साथ उसे बचाने आए तो हमलावरों ने उन्हें भी पीटकर बेदम कर दिया। हमलावरों की पिटाई में प्रीति की जान चली गई। घटना के बाद हमलावर भाग गए। सूचना पर गांव पहुंचे थानाध्यक्ष सुभाष कुमार ने मामले की जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने सत्येंद्र की तहरीर पर इन सभी हमलावरों के खिलाफ धारा 147,452, 323, 506, 302,34 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी हुई है।
विज्ञापन

घटना के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है, गांव में दोबारा अनहोनी की आशंका में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात कर दी गई है। दूसरे दिन भी पुलिस तैनात रही, वहीं हमलावर भागे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed