{"_id":"5ac38d144f1c1bba618b5264","slug":"201522765076-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप के आरोपी जेठ और सिपाही की गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप के आरोपी जेठ और सिपाही की गिरफ्तारी की मांग
Updated Tue, 03 Apr 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेप के आरोपी जेठ और सिपाही की गिरफ्तारी की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
थाना खुदागंज क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसके जेठ जमीन और मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। इसको लेकर वह उसके पति को आए दिन जान से मारने की धमकी देते रहते हैं। 22 जनवरी की रात पति उसके मायके गए हुए थे। वह बहन और बच्चों के साथ घर पर थी। रात नौ बजे उसके जेठ एक सिपाही के साथ घर में घुस आए और उन लोगों ने उसे पकड़ लिया। शोर मचाने पर तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी दी और दुराचार की कोशिश की। इसी बीच उसकी बहन जाग गई और उसने शोर मचा दिया। इस पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। हिम्मत जुटाकर वह 28 मार्च को खुदागंज थाने पहुंची और मामले की तहरीर दी। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।