फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, हुआ पथराव

जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, हुआ पथराव

Sun, 04 Feb 2018 07:36 PM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
जमीनी  विवाद में दो पक्षों में मारपीट, हुआ पथराव
शाहजहांपुर। थाना मीरानपुर कटरा क्षेत्र के गांव सैदापुर निवासी मोहम्मद सुल्तान और अशरफ के बीच जमीन को लेकर चल रहे विवाद में रविवार सुबह आठ बजे दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। इस दौरान जमकर पथराव भी हुआ। इसमें आठ लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ओर से मामले की तहरीर दी गई है। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मोहम्मद सुल्तान ने बताया कि उसके छोटे भाई की पत्नी से धोखाधड़ी करके शराफत ने जमीन का दिसंबर में बैनामा करा लिया। जब उसे इस बात की जानकारी हुई तो उसने विरोध किया। इस पर वे लोग रंजिश मानने लगे। रविवार सुबह आठ बजे दोनों पक्षों में इसी बात को लेकर गालीगलौज होने लगी। विवाद बढ़ने पर दोनों ओर से लाठी-डंडे निकल आए और फिर मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच पथराव शुरू हो गया। मारपीट और पथराव की इस घटना में मोहम्मद सुल्तान और उनकी पत्नी सायदा बेगम, बेटा रजी अहमद, व परिवार के रफी मोहम्मद, कासिम, मुजम्मिल घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष में शराफत की पत्नी जमीला, अशरफ हुसैन की पत्नी शहाना बेगम घायल हो गईं। गांव के कुछ लोगों ने जैसे-जैसे मामले को शांत किया। बाद में दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। दोनों पक्ष के घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां गंभीर रूप से घायल जमीला, सहाना, सुल्तान, कासिम को भर्ती कर लिया गया। पुलिस ने मामले में दोनों ओर से मारपीट आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed