फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत

Wed, 09 Aug 2017 07:07 PM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत
शाहजहांपुर। थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के गांव गोगेपुर में घर के दरवाजे के सामने टूटी पड़ी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मामले की जानकारी राजस्व विभाग को भी दी गई है।
विज्ञापन

गांव गोगेपुर निवासी रामलड़ैते का 35 वर्षीय विनोद कुमार के मकान के दरवाजे के सामने मंगलवार रात खंभे से तार टूटकर उसके मकान के सामने गिर गया था। रात लगभग 11:30 बजे विनोद टॉयलेट करने के लिए उठे। वह जैसे ही दरवाजे से बाहर निकले तभी उसका पैर बिजली के टूटे पड़े तार पर पड़ गया। इससे उसको करंट लग गया। चीख सुनकर घर वाले जब तक बाहर निकले उनकी मौत हो चुकीं थी। गांव के लोगों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों को फोन करके बमुश्किल लाइन बंद कराई। इसके बाद जिंदा होने की उम्मीद में परिजन उन्हें डॉक्टर के पास ले गए। जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। घटना के बाद से मृतक की पत्नी माधुरी का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके सामने 10 वर्षीय बेटी मधु, आठ वर्षीय बेटे विकास व पांच वर्षीय बेटे आकाश की परवरिश की जिम्मेदारी अकेले आ गई है।
विज्ञापन

बिजली विभाग की लापरवाही से गई जान
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में खिचीं हाईटेंशन लाइन के जर्जर तार नीचे तक झूल रहे हैं। कई बार बिजली अधिकारियों को सही कराने के लिए कई बार कहा गया, लेकिन तार सही नहीं किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed