फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   2 lakh rupees material stool

नगदी सहित दो लाख रुपये का सामान चोरी

Sat, 10 Jan 2015 12:20 AM IST
पुवायां।
पुवायां। Updated Sat, 10 Jan 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
 बृहस्पतिवार रात नगर के मोहल्ला कसभरा आढ़त निवासी राजेश प्रसाद के घर से चोरों ने 75 हजार रुपये सहित लगभग दो लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

राजेश प्रसाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र पवन कुमार बाहर काम करता है। पुत्र ने मकान बनवाने के लिए 75 हजार रुपये भेजे थे। बृहस्पतिवार रात चोर उसके घर में घुस आए और कमरे का ताला तोड़कर बक्से में रखे 75 हजार रुपये, सोने की चार चूड़ी, लर, तीन अंगूठी, झुमकी, चांदी की दो जोड़ी पायल, चांदी के पांच सिक्के चुरा ले गए। सुबह सोकर उठने पर कमरे का ताला टूटा देख चोरी का पता चल सका।
विज्ञापन

नगदी और जेवर गायब देख परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। इसके बाद राजेश प्रसाद ने कोतवाली जाकर पुलिस को चोरी की तहरीर दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरी के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed