फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   तीन की मौत के मामले में चालक के खिलाफ रिपोर्ट

तीन की मौत के मामले में चालक के खिलाफ रिपोर्ट

Fri, 10 May 2019 06:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
तीन की मौत के मामले में चालक के खिलाफ रिपोर्ट
बंडा (शाहजहांपुर)। बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत के मामले में युवक की मां की ओर से अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शुक्रवार को देर शाम पोस्टमार्टम के बाद युवक और उसकी भांजी का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार रात बंडा में बहन रानी देवी के घर से अपने घर वापस जा रहे गांव हसनपुर निवासी आकाश गुप्ता की बाइक में एक बोलेरो चालक ने टक्कर मार दी थी। बाइक पर बंडा से सीतापुर के गांव जमुनिया की प्रेमवती भी बैठी थी। हादसे में तीनों लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

गांव हसनपुर निवासी रामेश्वर दयाल की पत्नी रामवती देवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि नौ मई की रात आठ बजे उनका पुत्र आकाश गुप्ता उनकी नातिन दिव्या के साथ बाइक से मोहद्दीनपुर जा रहा था। बंडा से बाइक पर सीतापुर के गांव जमुनिया की प्रेमवती भी बैठ गई। पूरनपुर रोड पर वीर जी पैलेस के सामने एक बोलेरो चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। आकाश और दिव्या की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रेमवती ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर दिव्या का बंडा में और आकाश का उसके गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्रेमवती के शव को परिवार के लोग सीतापुर ले गए हैं। मृतकों के घर कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed