फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ब्रेक फेल होने पर पेड़ से टकराई कार, छह घायल

ब्रेक फेल होने पर पेड़ से टकराई कार, छह घायल

Sat, 20 Apr 2019 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
ब्रेक फेल होने पर पेड़ से टकराई कार, छह घायल
पुवायां (शाहजहांपुर)। बारातियों को लेकर जा रही क्वालिस के अचानक ब्रेक फेल हो गए और क्वालिस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। इससे चालक समेत छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी मसरुल्ला खान क्वालिस चलाते हैं। शुक्रवार की शाम वह गांव दादिउरा से एक बारातियों को क्वालिस से लेकर पुवायां के गांव डूडा आ रहे थे। शाहजहांपुर रोड पर बड़ागांव के पास ब्रेक फेल होने से क्वालिस अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। इससे गाड़ी चला रहे मसरुल्ला खान, गांव ददिउरा निवासी अमित दीक्षित और उनका नौ वर्षीय पुत्र रितिक, राधेश्याम वर्मा, सतेंद्र दीक्षित, मनोज दीक्षित घायल हो गए। जानकारी होने पर अन्य बराती मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed