फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   दो बालिकाओं से दुष्कर्म, नाबालिगों पर रिपोर्ट दर्ज

दो बालिकाओं से दुष्कर्म, नाबालिगों पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 22 May 2018 01:24 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
दो बालिकाओं से दुष्कर्म, नाबालिगों पर रिपोर्ट दर्ज
दो बालिकाओं से दुष्कर्म, नाबालिगों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

टीवी देख रही बच्चियों को बुला ले गए मक्के के खेत में
छह वर्षीय भाई ने देखा तो दी मां को जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
अल्हागंज।
क्षेत्र एक के गांव निवासी एक महिला ने अपनी दो नाबालिग पुत्रियों के साथ दुष्कर्म करने का आरोप गांव के ही दो बालकों पर लगाया है। घटना की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज कर ली है। पुलिस ने दोनों बालिकाओं को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।
पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक 20 मई की शाम के 5:30 बजे उसकी चौपाल पर टीवी चल रही थी, जहां उसकी चार वर्ष व तीन वर्ष की दोनों बालिकाएं बैठी टीवी देख रही थी। इसी दौरान 13 व आठ वर्षीय दो बालक चौपाल पर आए और दोनों पुत्रियों को बहला-फुसलाकर पास में ही मक्के के खेत में ले गए, जहां दोनों ने उसकी बालिकाओं के साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घटना की सूचना छह वर्षीय उसके छोटे बेटे ने दी। सूचना पाकर वह मौके पर गई और दोनों बच्चियों को उठाकर घर लाई। सोमवार को दोनों बच्चियों के साथ महिला थाने पहुंची और मामले की तहरीर दी। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने दोनों बालिकाओं को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। उधर थानाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला संदिग्ध लगता है लेकिन सत्यता उजागर करने के लिए दोनों नाबालिग बालिकाओं को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है घटना की रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

-------------
बच्चों को लेकर सफाई देने पहुंचा सीओ दफ्तर
शाहजहांपुर। थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पांच वर्षीय बेटी के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप छह वर्ष के दो सगे भाइयों पर लगाया। जांच में मामला फर्जी पाए जाने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। वहीं आरोपी दोनो बालक सोमवार को सीओ सदर के यहां बयान देने पहुंचे, लेकिन सीओ सदर नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed