फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   कार की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

कार की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

Wed, 13 Sep 2017 05:35 PM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
कार की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
मदनापुर (शाहजहांपुर)। कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर बुधवार सुबह गांव चंदौखा के पास कार की चपेट में आकर बाइक सवार चचेरे-तहेरे भाई घायल हो गए। गंभीर हालत में बरेली भेजे गए तहेरे भाई ने वहां प्राइवेट अस्पताल में दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धर्मपाल हेलमेट लगाए होता तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन

थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के गांव उमरसड़ निवासी 42 वर्षीय धर्मपाल अपने चचेरे भाई 30 वर्षीय लल्ला सिंह के साथ मदनापुर होकर थाना खुदागंज क्षेत्र के गांव मझिला जा रहे थे। सुबह लगभग 11 बजे दोनों लोग कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर गांव चंदौखा के पास पहुंचे, तभी सामने कटरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार दोनों भाई घायल हो गए। धर्मपाल के सिर में गहरी चोट आई थी। दोनों को बरेली ले जाया गया। जहां प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान धर्मपाल की मौत हो गई। लल्ला की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed