फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   किशोर की हत्या कर फांसी पर लटकाया शव

किशोर की हत्या कर फांसी पर लटकाया शव

Wed, 19 Jul 2017 07:06 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
किशोर की हत्या कर फांसी पर लटकाया शव
सिंधौली(शाहजहांपुर)। क्षेत्र के गांव शेखूपुर निवासी 14 वर्षीय रामसुधार का शव गांव के बाहर यूकेलिप्टिस के पेड़ पर लटका मिला। गले में दुपट्टे से फांसी का फंदा कसा था। मृतक के भाई ने गांव के ही दो लोगों पर जमीनी रंजिश में हत्या का शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन

गांव शेखूपुर निवासी जंगली ने बताया कि उसका छोटा भाई रामसुधार मंगलवार शाम चार बजे जानवरों के लिए खेत से घास लाने की बात कहकर निकला था। जब वह देर शाम तक वापस नहीं आया, तब उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। वह भाई को तलाश करते हुए रात लगभग साढ़े आठ बजे यूकेलिप्टिस के बाग में पहुंचा, जहां उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। शव देख कर उसकी चीख निकल गई। भाई के गले में दुपट्टे से फांसी का फंदा कसा था। यूकेलिप्टिस के पतले से पेड़ से शव लटक रहा था। हैरत की बात यह है कि उसके पैर पूरी तरह से जमीन को छू रहे थे। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की। मृतक के भाई जंगली ने बताया कि गांव के महिपाल और कुलदीप से उसकी जमीन की रंजिश चल रही है। उसे शक है कि इन्हीं दोनों ने मिलकर उसके भाई की हत्या की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को हिरासत में ले लिया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना के बाद से मृतक की मां कांती देवी, भाई मैकूलाल, जंगली व बहन सरोजनी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक दो भाई एक बहन के बीच सबसे छोटा था।
विज्ञापन

मृतक के भाई जंगली की ओर से महिपाल व कुलदीप के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों पर हत्या का शक जाहिर किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनरेश यादव, थाना इंचार्ज सिंधौली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed