{"_id":"593d47a44f1c1be1458b457d","slug":"191497188260-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी पर लटका मिला युवक का शव
Updated Sun, 11 Jun 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। कलान थाना क्षेत्र के गांव मिलिकिया के बाग में रविवार सुबह कबरा सलेमपुर निवासी 30 वर्षीय राजेंद्र का शव फांसी के फंदे पर लटका पाया गया। भाई ने मौत पर संदेह जाहिर करते हुुए कुछ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि वे लोग भाई को चोरी के मामले में जेल भिजवाने की धमकी दे रहे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
गांव कबरा सलेमपुर निवासी साधू सिंह के पुत्र राजेंद्र कुमार धान की पौध रोपने के लिए पंजाब जाने की बात कहकर तीन दिन पहले घर से निकला था। रविवार सुबह उसका शव गांव मिलिकिया के बाहर आम के बाग में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। गले में अंगोछा से फांसी का फंदा कसा था। मिलिकिया गांव के प्रधान के जरिये घरवालों तक सूचना पहुंची, तो वे लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। सूचना पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार भी गांव पहुंचे और शव को उतरवाने के साथ की मामले की जानकारी ली। घरवालों ने राजेंद्र की मौत पर संदेह जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दी कि कुछ लोग उसके भाई को चोरी के मामले में जेल भिजवाने की धमकी देकर प्रताड़ित करते थे, इसी वजह से भाई ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके पिता की मौत हो चुकी है। मां नन्हीं देवी का बेटे की इस तरह मौत पर रो-रोकर बुरा हाल है।