{"_id":"5ccda391bdec22075060765b","slug":"181556980625-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक-युवती का रंगरेलियां मनाते वीडियो वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवक-युवती का रंगरेलियां मनाते वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। थाना सिधौली क्षेत्र के एक गांव में युवक युवती का रंगरेलियां मनाते वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में बेटी को युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख परिवार वाले सन्न हैं। वहीं युवक के परिवार वाले पुलिसिया कार्रवाई से बचने के लिए युवती के परिवार वालों को मनाने में लगे हुए हैं।
गांव निवासी युवक और युवती के बीच काफी समय से प्रेम संबंध चले आ रहे हैं। तीन दिन पहले दोनों लोग एक मकान के अंदर कमरे में मिले और रंगरेलियां मनाने लगे। रंगरेलियां मनाते समय वीडियो भी बनाया गया। लगभग सात मिनट के इस वीडियो में युवक और युवती के चेहरे भी दिखाई पड़ रहे हैं। रंगरेलियां मनाने के बाद युवती तो अपने घर चली गई लेकिन युवक ने रंगरेलियां मनाने का वीडियो अपने एक दोस्त को वायरल कर दिया और उस दोस्त से होकर दूसरे और तीसरे के पास चला गया। अब यह वीडियो युवती के माता पिता के पास भी पहुंच गया है। बेटी को आपत्तिजनक हालत में युवक के साथ देख कर उसके घर वाले सन्न रह गए। वह लोग बदनामी की वजह से कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं है, अभी तक उनकी यह समझ में नहीं आ रहा है कि मामला पुलिस तक दिया जाए या नहीं। वहीं युवक के परिजन युवती के परिवार वालों को साधने के लिए संपर्क कर मामले को दबाने की कोशिश में लगे हुए हैं। कुछ लोग युवती के परिजनों से उसी युवक से विवाह करने की बात कह रहे हैं, हालांकि अभी दोनों पक्षों के बीच एक राय नहीं हो पाई है। हां वायरल वीडियो को लेकर जरूर पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही। कुछ लोगों का कहना है कि इस तरह की हरकत करने वाले युवक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
मेरे पास इस तरह का वीडियो वायरल होने की न तो कोई सूचना है और न ही कोई इस संबंध में मेरे पास कोई तहरीर आई है। यदि तहरीर मिलेगी तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
राहुल सिंह, थानाध्यक्ष सिंधौली