फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   थाना के पास दुकान से नकदी और कपड़े चोरी

थाना के पास दुकान से नकदी और कपड़े चोरी

Sat, 23 Mar 2019 11:58 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 23 Mar 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
थाना के पास दुकान से नकदी और कपड़े चोरी
बंडा (शाहजहांपुर)। थाना परिसर की दीवार से सटी रेडीमेट कपड़ों की दुकान के ताले तोड़कर नकदी सहित लगभग 20 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने घटना की जानकारी से ही इंकार कर दिया है।
विज्ञापन

नगर की बाबा चरनदास कालोनी निवासी अवधेश कुमार की पूरनपुर रोड पर थाना परिसर की दीवार से रेडीमेड की दुकान है। वह दुकान पर चश्में आदि भी बेचते हैं। शुक्रवार रात चोरों ने दुकान के ताले तोड़ दिए और दुकान में रखे लगभग दो सौ रुपये और लगभग 19 हजार रुपये कीमत के कपड़े, चश्में आदि चोरी कर लिए। शनिवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे अवधेश को चोरी का पता चल सका।
विज्ञापन

चोरी गए कपड़ों आदि की जानकारी करने के बाद अवधेश ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की, लेकिन पुलिस ने उसे टरका दिया। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया थाने के पास दुकान में चोरी का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। तहरीर दी गई है तो कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed