{"_id":"5c4b1a26bdec224d044531c9","slug":"181548425766-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को घायल कर बदमाश ने 15 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को घायल कर बदमाश ने 15 हजार रुपये लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां(शाहजहांपुर)। बृहस्पतिवार रात एक बदमाश ने घर में अकेली किशोरी को चाकू से घायल कर घर में रखे 15 हजार रुपये लूट लिए और भाग निकला। शुक्रवार सुबह पुलिस ने गांव जाकर घटना की जानकारी ली, लेकिन पिता के तहरीर देने से इंकार करने पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
गांव उमरिया कल्यानपुर निवासी महेशचंद्र मिश्रा की गांव गंगसरा में राम टेंट हाउस के नाम से दुकान है। उनका टेंट गांव गदाईसांडा में लगा था और वहां से सिंकदरपुर जाना था। बृहस्पतिवार शाम महेशचंद्र टेंट को सिकंदरपुर भिजवाने चले गए। उनकी पत्नी रेनू देवी अपने चार वर्षीय पुत्र को लेकर सकट चतुर्थी वृत की पूजा करने मायके गांव बितौनी चली गईं। घर पर उनकी 15 वर्षीय पुत्री नेहा देवी अकेली थी।
रात लगभग 11 बजे महेशचंद्र घर पहुंचे तो नेहा घायल अवस्था में घर में बेहोश पड़ी मिली। वह किसी तरह पुत्री को होश में लाए तो पुत्री ने बताया कि रात लगभग नौ बजे एक बदमाश घर में घुस आया और उससे सेफ की चाबी पूछने लगा। चाबी के बारे में न बताने पर उसने चाकू से प्रहार कर उसे घायल कर दिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ी। महेशचंद्र के अनुसार बदमाश सेफ खोलकर उसमें रखी 15 हजार रुपये की नकदी निकाल ले गया। महेशचंद्र की सूचना पर यूपी-100 रात में ही मौके पर पहुंची और जांच कर वापस लौट गई।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह एसएसआई सुनील शर्मा गांव पहुंचे और महेशचंद्र से घटना की जानकारी ली। नेहा से घटनाक्रम पूछने पर वह कुछ नहीं बता पाई और रोने लगी। पुलिस ने महेशचंद्र से तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा तो उन्होंने कार्रवाई से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस वापस लौट गई। नेहा का निजी डॉक्टर से इलाज चल रहा है।