फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   मनचले युवक को पीटकर पुलिस को सौंपा

मनचले युवक को पीटकर पुलिस को सौंपा

Mon, 30 Oct 2017 06:18 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 06:18 PM IST
विज्ञापन
मनचले युवक को पीटकर पुलिस को सौंपा
बंडा (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के एक गांव में रंगरेलियां मना रहे युवक को गांव के लोगों ने पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का गांव में एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है। जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने महिला को कड़ी फटकार लगाते हुए उसके घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी थी। परिवार के लोग महिला पर पर नजर भी रखने लगे। रविवार रात युवक लोगों की आंख बचाकर प्रेमिका से मिलने पहुंच गया। आहट होने पर महिला का देवर जाग गया और युवक को भाभी के साथ रंगरेलियां मनाते हुए दबोच लिया।
विज्ञापन

इसके बाद महिला के परिवार और गांव के लोगों ने प्रेमी युवक की जमकर पिटाई कर दी। कुछ लोगों ने युवक को बमुश्किल बचाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के गांव पहुंचने पर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। एसओ राहुल सिंह ने बताया कि गांव में मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है, जिस कारण कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed