{"_id":"59de2b9d4f1c1b65548b6e87","slug":"181507732381-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी में टक्कर मारकर शिक्षिका को किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूटी में टक्कर मारकर शिक्षिका को किया घायल
Updated Wed, 11 Oct 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर बुधवार दोपहर स्कूटी सवार तीन युवकों ने पीछे से टक्कर मारकर स्कूटी सवार शिक्षिका को घायल कर दिया। घटना के बाद युवक भाग गए। मामले की तहरीर दी गई है।
नगर के मोहल्ला बाबूनगर निवासी पारुल देवी माल्हूपुर गांव के प्राथमिक स्कूल में टीचर हैं। मंगलवार दोपहर वह स्कूल की छुटटी के बाद स्कूटी से वापस लौट रही थीं, जैसे ही वह गांव की मोड़ से कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाई वे पर पहुंची, तभी एक स्कूटी सवार तीन युवक उनके पीछे हो लिए। कुछ देर तक पीछा करने पर शिक्षिका घबरा गई और उन्होंने अपनी स्कूटी की स्पीड बढ़ा दी। वह गंगा मंदिर के सामने पहुंची, तभी पीछे चल रहे युवकों ने अपनी स्कूटी से शिक्षिका की स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे वह स्कूटी समेत सड़क किनारे खाईं में जा गिरी और घायल हो गई। इस हादसे में उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया। इस हादसे के बाद युवक मौके से भाग गए। किसी तरह शिक्षिका ने मोबाइल पर कॉल करके अपने भाई विकास को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे और बहन को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि यदि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो मामले की जानकारी एसपी को दी जाएगी।