फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   चोरी गया टेंपो जलालाबाद से बरामद

चोरी गया टेंपो जलालाबाद से बरामद

Sat, 19 Aug 2017 06:51 PM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
चोरी गया टेंपो जलालाबाद से बरामद
शाहजहांपुर। एक सप्ताह पहले बरेली मोड़ के पास से चोरी टेंपो राजघाट चौकी पुलिस ने जलालाबाद क्षेत्र के गांव बहादुरपुरा से बरामद कर लिया। हालांकि टेंपो चोरी करने वाला युवक पुलिस को चकमा देकर भाग गया। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मतानी निवासी हरिप्रसाद ने 13 अगस्त को पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उसका बेटा पंकज बरेली मोड़ से रोडवेज बस स्टैंड के बीच टेंपो से सवारियां ढोता है। उसका टेंपो 13 अगस्त को बरेली मोड़ से चोरी हो गया। इस मामले में उसने शक के आधार पर एक व्यक्ति का नाम भी पुलिस को बताया था। पुलिस टेंपो की तलाश में लगी हुई थी, तभी पुलिस को सूचना मिली कि चोरी किया गया टेंपो 50 हजार रुपये में बेचा जा रहा है। इस पर पुलिस गांव पहुंची और टेंपो बरामद कर लिया। टेंपो का सौदा करने वाले लोग भाग गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed