फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   मालगाड़ी से डीजल चोरी की कोशिश, वैगन की सील तोड़ी

मालगाड़ी से डीजल चोरी की कोशिश, वैगन की सील तोड़ी

Thu, 04 Apr 2019 02:14 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 04 Apr 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
मालगाड़ी से डीजल चोरी की कोशिश, वैगन की सील तोड़ी
शाहजहांपुर। डीजल भरी मालगाड़ी के वैगन की सील तोड़कर चोरों ने डीजल चोरी करने की कोशिश की। वैगन के पांच नट-बोल्ट खोलने के बाद सील तोड़ ली गई। अभी यह साफ नहीं हो सका है कि चोर कितना डीजल चोरी करने में कामयाब हुए। बनथरा से रोजा जंक्शन तक डीजल बहता हुआ आने से यह माना जा रहा है इस वैगन की सील बुधवार सुबह बनथरा में तोड़ी गई। रोजा डाउन यार्ड में मालगाड़ी को स्टॉपेज देकर सीएंडडब्ल्यू विभाग की टीम ने सील को दुरुस्त किया। इसमें करीब डेढ़ घंटे का वक्त लगा। तब तक सैकड़ों लीटर डीजल बह चुका था।
विज्ञापन

डीजल लेकर बनारस की ओर जा रही एक मालगाड़ी बुधवार सुबह करीब छह बजे बनथरा पहुंची थी। यहां मालगाड़ी को करीब 15 मिनट का स्टॉपेज दिया गया। बताया जा रहा है कि बनथरा में मालगाड़ी के स्टॉपेज के दौरान चोरों ने बीच के एक डीजल वैगन की सील तोड़ ली। पांच नट-बोल्ट खोल लिए गए। इससे डीजल लीक होने लगा। स्टॉपेज के बाद मालगाड़ी को यहां से रोजा जंक्शन रवाना कर दिया गया। वैगन से लीक हो रहे डीजल पर किसी की नजर नहीं गई। बनथरा से रोजा तक वैगन से डीजल लीक होता रहा। उसके मिले निशान से सैकड़ों लीटर डीजल बह जाने की संभावना है। रोजा जंक्शन पहुंचने पर रेल कर्मियों की नजर वैगन से बह रहे डीजल पर गई। मालगाड़ी को सुबह करीब आठ बजे रोजा जंक्शन के डाउन यार्ड में स्टॉपेज दिया गया। सीएंडडब्ल्यू निरीक्षक डीके अमन के निर्देश पर कैरिज एंड वैगन विभाग की टीम जंक्शन पहुंची। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद सीएंडडब्ल्यू विभाग की टीम ने सील को दुरुस्त किया। डीजल वैगन की सील टूटने की सूचना पर आरपीएफ रोजा पोस्ट प्रभारी रामऔतार मीणा ने भी मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। मालगाड़ी को रोजा जंक्शन से करीब 10 बजे रवाना किया जा सका।
विज्ञापन


एक वैगन की क्षमता 70 हजार लीटर
रोजा में रेलवे का डीजल डिपो है। यहां ट्रेन के इंजन में डीजल भरा जाता है। इसी तरह बनथरा में सिविल डीजल डिपो है। डीजल वैगन मालगाड़ियों से आने वाले डीजल को बनथरा और रोजा डिपो में भी उतारा जाता है। मालगाड़ी के एक डीजल वैगन की क्षमता करीब 70 हजार लीटर होती है। डीजल वैगन से कितना डीजल चोरी हुआ और सील टूटने की वजह से कितना डीजल बह गया। इसका अनुमान लगाना मुश्किल है। सीएंडडब्ल्यू विभाग सील टूटने के मामले में जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेल चोरी के लिए बदनाम है बनथरा डिपो
बनथरा स्थित सिविल डीजल डिपो डीजल चोरी के लिए बदनाम है। दो दिन पहले ही यहां डीजल चोरी का मामला पकड़ा गया था। सैकड़ों लीटर डीजल भी बरामद किया गया। करीब तीन महीने पहले भी बनथरा डिपो के पास डीजल टैंकर से डीजल चोरी के मामले का भंडाफोड़ हो चुका है। बनथरा डिपो में अक्सर डीजल और मिट्टी के तेल चोरी के मामले सामने आते रहते हैं।

मालगाड़ी के डीजल वैगन की सील टूटी हुई थी। पांच नट खुले हुए थे। यह नट ऐसे ही नहीं खुल सकते। मालगाड़ी को सुबह करीब 15 मिनट के लिए बनथरा में रोका गया था। संभवत: बनथरा में ही वैगन की सील तोड़कर डीजल चोरी किया गया या करने की कोशिश की गई। रोजा यार्ड में मालगाड़ी की सील को ठीक कर मालगाड़ी को रवाना कर दिया गया।

डीके अमर, निरीक्षक सीएंडडब्ल्यू


डीजल वैगन की सील कैसे और कहां टूटी कहा नहीं जा सकता। कई बार लंबी दूरी की मालगाड़ियों की सील खुद ही टूट जाया करती है। संभवत: इस मामले में भी ऐसा ही हुआ होगा। सूचना पर मैं खुद मौके पर पहुंचा था।
-रामऔतार मीणा, रोजा पोस्ट प्रभारी, आरपीएफ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed