फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ठेकेदार समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

ठेकेदार समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 13 Mar 2019 10:07 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 13 Mar 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
ठेकेदार समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर/तिलहर। मजदूरी दिलाने के बहाने तिलहर क्षेत्र के 11 मजदूरों को नेपाल में ले जाकर बेचे जाने के मामले में तिलहर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस रुपयों के लेनेदेन का मामला बता रही है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पुलिस पूछताछ कर रही है। मजदूरों के परिवार के लोगों ने मंगलवार को एएसपी ग्रामीण को पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की थी। जिस पर पुलिस ने बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना तिलहर क्षेत्र के गांव विकरनपुर निवासी श्यामबहादुर, शिवचरन लाल ने एसपी को दिए गए पत्र में बताया था कि उनके परिवार के मिंटू, भगवानदास, पृथ्वीराज, मगरे लाल, बवलेश, रामकिशोर, महेश, विश्राम, नक्षत्रपाल, रामऔतार, राधेश्याम को मजदूरी दिलवाने के बहाने छह माह पहले निगोही के गांव जठियापुर निवासी टिंकू अपने साथियों गांव जिंदपुरा निवासी जाबिर और बदरूद्दीन के साथ बुला ले गए थे। होली का त्योहार नजदीक आने पर जब परिवार के सदस्य वापस नहीं आए तब चिंता हुई। मजदूरी के बहाने जो लोग उनके परिवार के सदस्यों को ले गए थे उनसे जानकारी की तो वह लोग मारपीट पर उतारू हो गए और कहा कि उन्हें नेपाल में एक ईंट भट्ठे पर बेच दिया है।
विज्ञापन

एएसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य ने मामले में जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। बुधवार को तिलहर पुलिस ने श्यामबहादुर की तहरीर के आधार पर टिंकू, जाबिर और बदरुद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तहरीर में यह भी बताया गया कि गांव की रामवती, संतोषा, चमेली, मैनादेवी, सीमा देवी, रीता देवी, शांति देवी, मुन्नी देवी, रामश्री, माला, करनवीर, छिगेपाल, संजय, शिवपाल श्याम बहादुर, पुत्तूलाल, बादशाह, शेर बहादुर, ओमेंद्र को भी मजदूरी दिलाने के नाम पर बाहर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेकेदार नेपाल में जिन स्थानों पर यहां के मजदूरों को छोड़कर आया है, वहां से मजदूरों के हिस्से का रुपया ले आया है। उनका काम हो नहीं पाया, इसलिए मजदूरों से कहा गया है कि काम पूरा करो, तब चले जाना। फिलहाल मामले की रिपोर्ट धारा 371 के तहत दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट में जो आरोपी बनाए गए हैं, वे लोग यहां से ठेके पर मजदूरों को ले जाने का काम करते हैं।
संजय राय, थाना प्रभारी, तिलहर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed