फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   मोबाइल शॉप से हुई चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार

मोबाइल शॉप से हुई चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार

Mon, 04 Feb 2019 06:22 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 04 Feb 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल शॉप से हुई चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार
शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में मिश्रीपुर चौराहे के पास 28 जनवरी की रात मोबाइल शॉप में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से आठ मोबाइल, एक तमंचा, कारतूस बरामद किया है। पूछताछ में उसने अपने दो साथियों के नाम बताते हुए भावलखेड़ा ब्लॉक में आवासों से चोरी के प्रयास की घटना को भी कबूल किया है। चोरी के आरोप में गिरफ्तार युवक को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना रामचंद्र मिशन प्रभारी प्रवेश सिंह पुलिस टीम के साथ रविवार रात गश्त पर थे। तभी मुखबिर की सूचना पर हरदोई चौराहा ओवरब्रिज के पास चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी योगेश उर्फ जीतू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस व आठ मल्टीमीडिया मोबाइल बरामद किए। पूछताछ में योगेश ने स्वीकर किया कि उसने 28 जनवरी की रात कबीरा मोबाइल शॉप से अपने दो साथियों हुसैनपुरा निवासी अजय व कार्तिक के साथ मिलकर मोबाइल चोरी कर लिए थे। इस घटना से पहले 20 जनवरी की रात भावलखेड़ा ब्लॉक के आवासों का ताला तोड़कर चोरी के प्रयास की घटना को भी कबूल कर लिया। पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। बता दें कि मोहल्ला तहबरगंज निवासी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने 29 जनवरी को तहरीर देकर कबीरा मोबाइल शॉप से 58 मोबाइल चोरी हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


कई आपराधिक मामले दर्ज हैं योगेश व उसके साथियों पर
थाना प्रभारी प्रवेश सिंह ने बताया कि पकड़े गए योगेश उर्फ जीतू के खिलाफ चौक कोतवाली, कांट व आरसी मिशन थाने में हत्या का प्रयास, गैंगस्टर, चोरी आदि धाराओं में सात मामले दर्ज हैं, जबकि इस मामले में फरार अजय व कार्तिक के खिलाफ भी चौक कोतवाली, कांट व आरसी मिशन थाने में विभिन्न धाराओं में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। अजय पर छह और कार्तिक पर आठ मामले दर्ज हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed