{"_id":"5a6489d94f1c1b77268b580d","slug":"171516538329-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ खिलाकर ग्रामीण को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ खिलाकर ग्रामीण को लूटा
Updated Sun, 21 Jan 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। गुड़गांव से कमाई करके लौटे रामऔतार को रविवार रात शहर में जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया। उसे बेहोशी की हालत में रविवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बैग में मिले आधार कार्ड के जरिये उसकी पहचान हुई।
थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव दुधौना निवासी 48 वर्षीय रामऔतार गुड़गांव मे एक फैक्ट्री में प्राइवेट तौर पर काम करते हैं। एक माह बाद वह छह हजार रुपये पगार लेकर ट्रेन से लौट रहे थे। शनिवार रात तीन बजे शाहजहांपुर स्टेशन पर उतरने के बाद उसने पत्नी लक्ष्मी को फोन करके बताया कि वह ट्रेन से उतर चुका है। टेंपो से बैठकर बरेली मोड़ पर पहुंचकर गांव के लिए कोई वाहन पकड़ लूंगा। इसी बीच शहर के अंदर से जहरखुरानों ने नशीली चीज खिलाकर उसके पास से नगदी, मोबाइल व बैग में रखे कपड़े लूट लिए। उसे सुबह आठ बजे बरेली मोड़ पर बेहोशी की हालत में नवादा इंदेपुर गांव के श्यामसुंदर ने उसे भर्ती कराया। रामऔतार के पास बैग में मिले आधार कार्ड से उसके गांव का पता मिला और फिर परिजनों को सूचना दी गई। जिला अस्पताल पहुंची पत्नी लक्ष्मी ने मामले की जानकारी दी। देर शाम तक रामऔतार को होश नहीं आया था।