{"_id":"5c73f315bdec223c464396f3","slug":"161551102741-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवर के घर रह रही महिला ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवर के घर रह रही महिला ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंडा (शाहजहांपुर)। रिश्ते के देवर के साथ रह रही एक महिला ने कलह के चलते घर में फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार सुबह पता चलने पर घर में खलबली मच गई। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
गांव मोहद्दीनपुर निवासी श्रीपाल कुछ दिन पूर्व लखीमपुर खीरी के गांव भीखमपुर निवासी अपनी ममेरी भाभी 45 वर्षीय रामदेवी को घर ले आया था। रामदेवी उसके साथ ही रह रही थी। रामदेवी को लेकर श्रीपाल का अपनी पत्नी प्रेमवती से विवाद होता रहता था। इसके बाद श्रीपाल अपनी भाभी को साथ लेकर मजदूरी करने हरियाणा चला गया और वहां से सात दिन पूर्व ही घर लौटा था। रविवार को रामदेवी को लेकर श्रीपाल का पत्नी प्रेमवती से जमकर विवाद हो गया। इसके बाद मामला शांत होने पर रामदेवी खपरैल की कोठरी में सोने चली गई।
सोमवार को देर तक न उठने पर श्रीपाल कोठरी में भाभी राम देवी को देखने गया तो वह दुपट्टे से लटकती मिली। श्रीपाल के शोर मचाने पर परिवार और गांव के कई लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना पर मृतका का पति खुशीराम भी मौके पर आ पहुंचा। राम देवी के अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा ने बताया कि सूचना के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।