फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर छात्रा की मौत

ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर छात्रा की मौत

Thu, 07 Feb 2019 05:42 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 07 Feb 2019 05:42 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर छात्रा की मौत
शाहजहांपुर। गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर कक्षा चार की छात्रा की मौत हो गई। उसने बृहस्पतिवार देर रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव काजरबोझी निवासी स्वर्गीय सत्यपाल सिंह की 12 वर्षीय बेटी सुखदेवी गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर टापर गांव से घरेलू सामान लेकर बुधवार देर शाम पैदल लौट रही थी। वह गांव से बमुश्किल पांच सौ मीटर दूर रह गई थी, तभी गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके से भाग गया। पीछे से बड़ा भाई सुनील आ रहा था। वह घायल बहन को पहले घर ले गया, फिर परिजनों के साथ बहन को लेकर वह यहां जिला अस्पताल पहुंचा, जहां देर रात इलाज के दौरान सुखदेवी ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृत बच्ची तीन बहनों और दो भाइयों सुनील व अमित में सबसे छोटी थी। उसकी दो बहनों सुनीता, सुशीला की शादी हो चुकी है। सुखदेवी गांव के ही प्राथमिक स्कूल में कक्षा चार में पढ़ती थी। घटना के बाद से मां कमला देवी व भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed