युवती को ले गया स्कूल बस का चालक
खुटार (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के एक गांव की युवती पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी के एक कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर काम करती थी। कॉलेज के ही एक बस चालक के साथ उसका प्रेम प्रसंग हो गया। शनिवार को युवती अपने घर से कॉलेज के लिए कहकर गई थी, लेकिन शाम तक वह घर वापस नहीं पहुंची तो परिवार के लोगों ने कॉलेज जाकर पता किया। युवती के बस से चले जाने की जानकारी पर परिवार के लोगों ने काफी तलाश की, लेकिन बस चालक और युवती का पता नहीं चल सका। युवती के पिता ने मंगलवार को खुटार पुलिस को तहरीर दी, लेकिन ने मामला सेहरामऊ उत्तरी का बताते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। ब्यूरो