फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   घर में घुसकर चोरों ने नकदी सहित हजारों का माल उड़ाया

घर में घुसकर चोरों ने नकदी सहित हजारों का माल उड़ाया

Fri, 21 Dec 2018 06:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 06:39 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर चोरों ने नकदी सहित हजारों का माल उड़ाया
चोरों ने नकदी सहित हजारों का माल उड़ाया
विज्ञापन


जलालाबाद (शाहजहांपुर)। कोतवाली क्षेत्र के गुरुगवां स्थित एक घर में घुसकर चोर नकदी सहित हजारों का माल चोरी कर फरार हो गए। गृहस्वामिनी ने गांव के ही तीन लोगों पर चोरी करने का शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। घटना की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस ने पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया है।

गांव निवासी राजाराम की पत्नी रामबेटी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके तीन बड़े लड़के पानीपत में नौकरी करते हैं। वह अपने अन्य छोटे बच्चो के साथ गांव में रहती है। बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे घर में आहट होने पर उसकी आंख खुल गई शक होने पर जब वह चारपाई से उतरी तभी तीन लोगों को उसने घर से बाहर भागते हुए देखा जो गांव के ही थे। बाद में देखने पर पता लगा कि उसके घर के कमरे में रखी तीस हजार की नकदी के अलावा पुत्रवधू के जेवरात गायब थे। रामबेटी द्वारा रात में ही यूपी 100 पर सूचना देने पर गांव पहुंची पुलिस दो लोगों को पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई। थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed