फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   करंट से युवक की मौत, मां और बहन झुलसे

करंट से युवक की मौत, मां और बहन झुलसे

Sat, 06 Oct 2018 11:54 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
करंट से युवक की मौत, मां और बहन झुलसे
लीड.............
विज्ञापन

करंट से युवक की मौत, मां और बहन झुलसे
कपड़ा फैलाने वाले तार से तौलिया उतारते समय हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला बिजलीपुरा में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई, उसे बचाने के दौरान उसकी मां और दो बहनों को भी करंट लग गया। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने भी अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

बिजलीपुर निवासी स्वर्गीय बन्ने की 50 वर्षीय पत्नी कनीजा ने शनिवार छत पर लोहे के तार पर सूखने के लिए कपड़े फैलाए थे, इसके बाद उसे शाम को कपड़ा उतारने के लिए याद नहीं रहा। रात करीब आठ बजे उनका बेटा 20 वर्षीय हाशिम मां कनीजा के साथ कपड़े उतारने गया। तौलिया उतारने के दौरान उसे करंट लग गया वह तार में चिपक गया। मां डंडा लेकर बचाने गई लेकिन बेटा उसमें चिपका रह गया। कनीजा की चीख सुनकर बेटी 18 वर्षीय नायब व 12 वर्षीय गुलफशां भी भाई बचाने आईं तो उन्हें भी करंट का तगड़ा झटका लग गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग आ गए और उन लोगों ने तार में बांस मारकर उसे जैसे-तैसे छुड़ाया। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने सभी को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हाशिम को डॉ. ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि पड़ोस से निकली बिजली लाइन का तार लोहे के तार से टच गया, इससे करंट आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed