फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   गैंगवार के बाद आवास विकास में दूसरे दिन भी खौफ

गैंगवार के बाद आवास विकास में दूसरे दिन भी खौफ

Sat, 08 Sep 2018 12:06 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
गैंगवार के बाद आवास विकास में दूसरे दिन भी खौफ
फोटो-1 से 9 तक
विज्ञापन

गैंगवार के बाद आवास विकास में दूसरे दिन भी खौफ
संगीनों के साए में अलग-अलग समय पर दफनाए गए शव
एहतियात के तौर पर तैनात रहा भारी फोर्स, कोई गिरफ्तारी नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। आवास विकास में बृहस्पतिवार रात हुए गैंगवार के बाद शुक्रवार को दूसरे दिन भी खौफ का माहौल रहा। एहतियात के तौर पर यहां काफी फोर्स तैनात रहा। वारदात को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद अलग-अलग समय पर दोनों पक्षों के तीनों शव ईदगाह में दफनाए गए। मुशीर का दोपहर और सगे भाई इमरान, इशरार के शव रात में संगीनों के साए में दफन किए गए। दूसरे दिन भी एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने आवास विकास पहुंच कर जायजा लिया। वहीं मामले में अब तक किसी नामजद की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इस गैंगवार के आगे बढने को लेकर भी स्थानीय लोग दहशत में हैं।
शुक्रवार को मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस नामजदों की गिरफ्तारी में जुट गई है। मृतक मुशीर की पत्नी परवीन ने आठ नामजद, तीन अज्ञात और दूसरे पक्ष इमरान, इसरार के भाई इंतेसार ने नौ लोगों को नामजद कराया है। हालांकि, अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। संगीन वारदात के बाद इलाके के लोग दहशत और खौफ में हैं। शुक्रवार को मुशीर के बाद निकले इमरान और इसरार के जनाजे में भी भारी संख्या में लोग जुटे। मृतक मुशीर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां का ममेरा भाई था। ऐसे में उसके जनाजे में पूर्व सांसद मिथलेश कुमार, एमएलसी रिंकू यादव, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय, पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा, पूर्व विधायक राजेश यादव, सपा नेता रणंजय सिंह यादव, रिजवान अहमद, सपा महिला मोर्चा की गायत्री वर्मा आदि भी शामिल हुए। ऐसे में पुलिस ने भी ज्यादा सतर्कता से काम लिया। मरने वालों के घरों में दिन भर कोहराम तो इलाके में दहशत का माहौल रहा।
विज्ञापन


रात में ही कराया गया मुशीर के शव का पोस्टमार्टम
- पुलिस ने बृहस्पतिवार रात में ही डीएम से विशेष अनुमति के बाद मुशीर के शव का पोस्टमार्टम कराया। तीनों शव का एक ही दिन पोस्टमार्टम कराने पर पुलिस को कानून व्यवस्था को खतरा पहुंचने का अंदेशा था। पोस्टमार्टम के बाद रात में ही पुलिस सुरक्षा के बीच मुशीर का शव घर पहुंचा दिया गया। शुक्रवार दिन में सगे भाई इमरान और इसरार के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम हाउस पर भी काफी फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैंगवार से नाराज आईजी ने खुद शुरू की मॉनीटरिंग
आवास विकास कॉलोनी में सरेशाम गैंगवार की वारदात में तीन मौतों से नाराज आईजी ध्रुवकांत ठाकुर ने मामले में खुद मॉनीटरिंग शुरू कर दी है। सूचना मिलने पर आईजी ने बृहस्पतिवार देर रात ही यहां पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लेने के साथ मामले में जानकारी जुटाई थी। शुक्रवार को भी पूरे प्रकरण को लेकर उन्होंने एसपी डॉ. एस चन्नप्पा से बात की। आईजी ने नामजदों की जल्द गिरफ्तारी के साथ दोनों पक्षों के लोगों पर नजर बनाए रखने के भी निर्देश दिए हैं। सदर बाजार कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी उन्होंने नाराजगी जताई है। पूरे मामले में आईजी ध्रुवकांत ठाकुर लगातार अपडेट भी ले रहे हैं। ऐसे में पुलिस पर गिरफ्तारियों को लेकर दबाव बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed