फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   श्रीरामकथा पांडाल में किया हंगामा, फायरिंग की

श्रीरामकथा पांडाल में किया हंगामा, फायरिंग की

Sun, 15 Jul 2018 11:29 PM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
श्रीरामकथा पांडाल में किया हंगामा, फायरिंग की
श्रीरामकथा पांडाल में हंगामा, फायरिंग की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के मझारा बढऊ गांव में शनिवार रात श्रीराम कथा के दौरान नशे में आए कुछ लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। गांव के एक युवक ने जब उनका विरोध किया को उन लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। युवक ने एक घर में छिपकर अपनी जान बचाई।

गांव में ग्रामीणों के सहयोग से पिछले कई दिन से देवस्थान पर श्रीराम कथा चल रही है। शनिवार की रात करीब 12 बजे शराब के नशे में बोलेरो से आए करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों ने कथा मंच पर असलाह लहराते हुए हंगामा शुरू कर दिया। गांव के राजेश कश्यप सहित कई लोगों ने जब विरोध किया, तभी उन लोगों ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग होते ही कथा पंडाल में भगदड़ मच गई। लोग अपनी अपनी जान बचाने को इधर उधर भागकर छिप गए। हमलावर विरोध करने वाले राजेश को ढूंढते हुए उसके घर तक गए और फायरिंग की। किंतु भयभीत राजेश गांव में दूसरे के घर में छिपा बैठा रहा। जिससे उसकी जान बच गई। रविवार सुबह घटना की सूचना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष हरेंद्र सिंह तोमर का कहना है कि इस तरह की कोई सूचना थाने पर नहीं है। वे घटना के संबंध में जानकारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed