फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   दहेज लोभियों ने दो बेटियों की ले ली जान, एक को घर से निकाला

दहेज लोभियों ने दो बेटियों की ले ली जान, एक को घर से निकाला

Sun, 01 Apr 2018 07:43 PM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 07:43 PM IST
विज्ञापन
दहेज लोभियों ने दो बेटियों की ले ली जान, एक को घर से निकाला
शाहजहांपुर। दहेज के खिलाफ सख्त कानून बनाए जाने के बाद भी ससुराल में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। शनिवार शाम रोजा और पुवायां क्षेत्र में दो विवाहिताओं की दहेज की खातिर ससुरालियों ने जान ले ली। पुवायां पुलिस ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है, जबकि रोजा पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।
विज्ञापन

रोजा। थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव मूड़ा फत्तेपुर निवासी विश्राम ने बेटी निशा की शादी दो वर्ष पहले धनंजय कुमार के साथ की थी, इसमें उसने हैसियत अनुसार दान दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वाले दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे। वे दहेज की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित करते रहते थे। आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर बेटी की जहर देकर हत्या कर दी गई। उसे गांव के अन्य लोगों के जरिये सूचना मिली। जब वह बेटी को देखने रामापुर बरकतपुर में आया तो बेटी मृत अवस्था में थी। थानाध्यक्ष राजवीर सिंह ने बताया कि अभी आरोपों से संबंधित तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम कराने की बात मृतका के परिजन कह रहे थे, शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। यदि तहरीर मिलेगी तो मामले की जांच कर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुवायां। गांव जिगनियां मुजप्ता निवासी सोनू सिंह की 20 वर्षीय पत्नी शीलम देवी शनिवार दोपहर घर में फांसी पर लटकी मिली। मृतका के परिवार के लोग घर छोड़कर फरार हो गए। रविवार को मामले की जानकारी पाकर मृतका के पिता खुटार के गांव नवाजपुर निवासी महेश सिंह पुवायां कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। महेश सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री शीलम देवी की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व सोनू सिंह के साथ की थी, लेकिन पुत्री के ससुराल वाले दहेज में बाइक की मांग कर रहे थे। बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर दामाद और उसके परिवार के लोग पुत्री का उत्पीड़न करने लगे। 31 मार्च को दामाद सोनू सिंह, पुत्री के ससुर रमेश सिंह, सास कमलेश देवी, जेठ सतीश सिंह ने एकराय होकर उसकी पुत्री से मारपीट की और फांसी पर लटका कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुत्री के ससुर रमेश सिंह ने उसे मोबाइल पर सूचना दी कि शीलम की मौत हो गई है। एक अप्रैल को वह पुत्री के घर पहुंचा तो उसकी गर्दन पर चोट दिखाई दी। शव आंगन में पड़ा था। रविवार को युवती के पिता की सूचना पर सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया। मृतका के पिता की ओर से दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
00
विवाहिता को बच्ची के साथ घर से निकाला
तिलहर। नगर के मोहल्ला पचासा निवासी अफसर वेग की पुत्री निशा खान ने बताया कि उसका निकाह चार वर्ष पहले नगर के मोहल्ला चौहटियां निवासी मोहम्मद तनवीर से हुआ था। विवाह के कुछ दिन बाद से उसका पति व ससुरालीजन एक लाख रुपया की मांग करने लगे। रुपया न दिए जाने पर आए दिन मारपीट करते रहे। कुछ दिनों पहले उसने एक पुत्री अयमरा को जन्म दिया। पुत्री के जन्म के बाद से ससुरालीजन उसका और अधिक उत्पीड़न करने लगे। रुपया न लाने पर अक्सर मारपीट करने लगे। आरोप है कि एक लाख रुपये की मांग पूरी न कर पाने पर 30 मार्च शाम लगभग सात बजे उसके पति मोहम्मद तनवीर, ससुर अयूब, सास खातून, ननद रेहाना व रेहाना की पुत्री तैयबा ने एक राय होकर उसे मारपीट कर दुधमुंही बेटी के साथ घर से निकाल दिया। पुलिस ने निशा खान की तहरीर के आधार पर उसके पति ससुर, सास, ननद व ननद की पुत्री के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

00
पति सहित चार पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज
तिलहर। थाना क्षेत्र के गांव जोधपुर नवदिया में शुक्रवार रात आग से झुलसने के बाद आरती की हुई मौत के मामले में मृतका के भाई पीलीभीत के कस्बा बीसलपुर के गांव वधारा निवासी श्यामवीर ने जोधपुर नवदिया निवासी पति वीरेंद्र कुमार, सास रामश्री, जेठ वीरपाल व जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि ससुरालियों ने शादी के पांच वर्ष होने पर दहेज में बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर आरती को मिट्टी का तेल छिड़क कर जला दिया। इससे उसकी मौत हो गई। ब्यूरो


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed