{"_id":"598b0e524f1c1ba34c8b4831","slug":"161502285394-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में युवक के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि विवाद में युवक के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज
Updated Wed, 09 Aug 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्हागंज (शाहजहांपुर)। कस्बे में भूमि विवाद को लेकर हुए युवक के अपहरण में छह लोगों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कस्बे के मोहल्ला पछौआ निवासी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि वह मोहल्ले के ही सरोज गुप्ता के यहां मजदूरी करता है। 29 जुलाई को दिन के करीब 11 बजे मोहल्ले के ही अनिल गुप्ता के भाई तथा पुत्रगणों ने उसके घर में घुस कर उसे, बहन रोली और पत्नी की पिटाई करते हुए तोड़ फोड़ की। बाद में उसको पकड़ कर मारुति में डाल लिया। हत्या के इरादे से उसे रामगंगा पुल की तरफ ले गए। वहां खेतों में कार्य कर रहे लोग शोरगुल सुन बैन की तरफ भागे। इसी दौरान उसने मारुति बैन का दरवाजा खोल कर पीछा कर रहे ग्रामीणों की तरफ भाग गया। बाद में बैन भी फर्रुखाबाद की तरफ चली गई। धर्मेंद्र के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज न होने पर तहसील दिवस में इसकी शिकायत की गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, अनिल गुप्ता का कहना है कि मेरा और धर्मेंद्र के बीच मकान पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। उनके पास मकान विक्री के कागजात हैं। उन पर लगाए आरोप गलत हैं।