{"_id":"596cda844f1c1b71518b46b7","slug":"161500306052-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप के आरोपी ने पीड़िता को घर में घुसकर पीटा, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप के आरोपी ने पीड़िता को घर में घुसकर पीटा, हंगामा
Updated Mon, 17 Jul 2017 09:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। रेप के आरोपी ने सोमवार शाम पीड़ित महिला को उसके घर में घुसकर पीट दिया। इससे मोहल्ले में हंगामा हो गया। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी भाग गया। इसके बाद आरोपी जब अपनी सफाई देने थाने पहुंचा तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पीड़ित ने मामले की तहरीर दी है। पीड़ित का कहना है कि एक साल से आरोपी उसे परेशान कर रहा है।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि कटिया टोला मोहल्ले के एक युवक ने उसके साथ दुराचार करके वीडियो क्लीपिंग बना ली थी। वह उसे कई माह तक ब्लैकमेल करता रहा। उसने इस मामले की 20 अक्तूबर को रिपोर्ट सदर थाने में दर्ज कराई थी। आरोप लगाया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। इससे उसके हौसले बुलंद हो गए और वह फिर से महिला के घर के सामने पहुंचकर आए दिन अश्लील हरकतें करते हुए छेड़खानी करने लगा। पीड़ित ने तंग आकर उसके खिलाफ 13 जुलाई को फिर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने बताया कि सोमवार शाम साढ़े सात बजे वह उसके घर के सामने आ गया और अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब उसने इसका विरोध किया तो उसने अपने साथियों के साथ घर में घुसकर उसकी डंडा, लात-घूंसोें से पिटाई कर दी। महिला की पिटाई होते देख लोग जमा हो गए। किसी ने 100 डायल पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से भाग गया। बताते हैं बाद में वह खुद थाने पहुंच गया। वहीं सदर इंस्पेक्टर डीसी शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।