फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   सगे भाइयों की हत्या में 12 नामजद, पांच अज्ञात पर रिपोर्ट

सगे भाइयों की हत्या में 12 नामजद, पांच अज्ञात पर रिपोर्ट

Fri, 28 Jun 2019 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
सगे भाइयों की हत्या में 12 नामजद, पांच अज्ञात पर रिपोर्ट
मदनापुर (शाहजहांपुर)। गांव ढुकरीकलां में सजायाफ्ता हिस्ट्रीशीटर दो सगे भाइयों की पीट-पीट कर हत्या के मामले में गांव के 12 नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गांव के जगतपाल अवस्थी की बेटी सोनम की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सोनम मृतकों के भांजे सोनू की पत्नी है। उसका कहना है कि बुधवार रात वह अपने बाबा भूसी और नौने को झोपड़ी पर खाना देने गई थी।
विज्ञापन

ढुकरीकलां के 55 वर्षीय भूसी और उसके 48 वर्षीय छोटे भाई नौने के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे। दोनों भाई हत्या के मामले में सजा भी काट चुके थे। दोनों ने गांव के बलराम पुत्र नन्हे सिंह की हत्या की थी। जेल से छूटने के बाद बलराम के भाई भूरे को भी पीटा था। इस मामले में भी मुकदमा चल रहा था। बुधवार को मुख्यालय से तारीख करके गांव लौटे थे। इनका एक भांजा मोहन पुत्र सालिगराम शुक्ला निवासी खिरिया थाना खुदागंज भी कातिलाना हमले के आरोप में फरार चल रहा है। मोहन अक्सर इनके पास आता-जाता रहता था। सोनम का कहना है कि रात करीब साढ़े आठ बजे वह भूसी और नौने को खाना देने उनकी झोपड़ी पर गई थी। यहां गांव के शिव कुमार, वीर बहादुर पुत्र भूरे सिंह, महिपाल, भूरे पुत्र नन्हे सिंह, बबलू पुत्र रामऔतार अवस्थी, रामऔतार अवस्थी, कन्हैया लाल पुत्र रामेश्वर दयाल अवस्थी, निरंकार, लाला पुत्र सुरेश अवस्थी, गौरीश पुत्र रामऔतार, नरायन पुत्र कन्हैया लाल, मुन्ना सिंह पुत्र रंजीत ने लाठी-डंडों और तमंचों से लैस होकर हमला बोल दिया। भूसी और नौने की पीटकर हत्या कर दी। हमलावरों ने कई फायर भी किए। गांव वालों के आने पर भाग गए। हालांकि, सोनम ने हत्या की वजह साफ नहीं की है।
विज्ञापन


मृतक के भांजे की पत्नी की तहरीर पर 12 नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। यह रंजिशन हत्या का मामला है। हत्या के मामले में सजायाफ्ता होने के साथ दोनों भाइयों के खिलाफ कई और मामले भी दर्ज हैं। जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- परमानंद पांडेय, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed