फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   महिला से छींटाकशी पर पिटे सिपाही पर होगी कार्रवाई

महिला से छींटाकशी पर पिटे सिपाही पर होगी कार्रवाई

Thu, 20 Jun 2019 09:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 09:29 PM IST
विज्ञापन
महिला से छींटाकशी पर पिटे सिपाही पर होगी कार्रवाई
पुवायां (शाहजहांपुर)। बंडा में एक महिला से छींटाकशी पर पिटे सिपाही को जांच में दोषी पाया गया है। सीओ ने उसके खिलाफ रिपोर्ट एसपी को भेज दी है। इससे सिपाही पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।
विज्ञापन

एक सिपाही की यूपी-100 के वाहन में बंडा में तैनाती थी। तैनाती के दौरान उसका कसबे में एक महिला के घर आना जाना हो गया। चर्चा फैली तो मोहल्ले के लोगों ने इस पर ऐतराज जताया तो सिपाही वर्दी की धौंस देकर लोगों को धमकाने लगा। 29 अप्रैल को मामला ज्यादा बढ़ा तो लोगों ने एकजुट होकर सिपाही को पीट दिया था। मामला अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा तो सिपाही का बंडा से निगोही केे लिए तबादला कर दिया गया। इसके बाद भी सिपाही का चोरी छिपे बंडा आना जारी रहा।
विज्ञापन

बुधवार को सिपाही फिर बंडा आया और महिला मित्र से मिलने गया तो कुछ दूर घर के बाहर खड़ी एक महिला पर छींटाकशी कर दी थी। महिला ने विरोध किया तो सिपाही की महिला मित्र भी मौके पर आ गई और महिला से भिड़ गई थी। इस बीच मोहल्ले की कई महिलाएं मौके पर पहुंच गईं और सिपाही की जमकर धुनाई कर दी थी। सिपाही ने यूपी-100 पर फोन कर बलवा हो जाने की सूचना दे दी, इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों ने मामले की जानकारी करने के बाद सिपाही को पकड़कर थाने ले आई थी। जिस महिला पर सिपाही ने छींटाकशी की थी उसके पति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंडा के थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी थी। देर रात सीओ प्रवीण कुमार यादव बंडा पहुंचे और जांच की। जांच में पाया गया कि यूपी-100 के वाहन पर तैनात सिपाही अपनी आठ घंटे की ड्यूटी पूरी करने के बाद बंडा चला गया और बंडा में निजी व्यक्ति के विवाद में हिस्सा लिया। जो अनुशासनहीनता और लापरवाही है। सीओ ने एसपी को रिपोर्ट भेज दी है।

सीओ पुवायां प्रवीण कुमार यादव का कहना है कि सिपाही के खिलाफ जांच की गई। उसे बंडा के एक व्यक्ति के विवाद में हिस्सा लेने का दोषी पाया गया है। मामले की रिपोर्ट एसपी को भेज दी गई है। एसपी के स्तर से सिपाही पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed