{"_id":"5d0693528ebc3e4d65689548","slug":"156071200611-shahjahanpur-news64","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़ फूंक के बहाने महिला से ठगे 2.8 लाख के जेवर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
झाड़ फूंक के बहाने महिला से ठगे 2.8 लाख के जेवर
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अंधविश्वास में चक्कर में लोग अक्सर ठगी का शिकार हो जाते हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है। समस्याओं से छुटकारा दिलाने के नाम पर झाड़ फूंक करके एक महिला से 2.80 लाख रुपये के जेवर ठग लिए। इसमें एक मेडिकल संचालक भी शामिल है। महिला के बेटे ने मेडिकल स्टोर संचालक और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सदर बाजार कोतवाली के मोहल्ला तिलहर जई निवासी दुर्गेश मोहन शर्मा की पत्नी अनीता शर्मा शनिवार शाम लोहारों का चौराहा स्थित ऋतिक मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गई थीं। वह अक्सर इस मेडिकल से दवा लाया करती थीं। शनिवार को मेडिकल स्टोर संचालक ने उनसे कहा कि कोई हवा का चक्कर है। इसके लिए वह झाड़ फूंक कराकर दूर कर सकती हैं। अनीता उसके झांसे में आ गई। कुछ ही देर में मेडिकल स्टोर संचालक ने तीन अज्ञात लोगों को बुला लिया। अनीता से कहा कि यह तांत्रिक क्रिया के जरिये समस्याओं को दूर करते हैं। तीनों लोगों ने अनीता को बातों में उलझा लिया। पहले तो उनसे पहने हुए जेवर उतरवाए। बाद में घर से जेवर लाने को कहा। अनीता से इनको तीन सोने की चेन, झाला, कुंडल, टॉप्स, अंगूठी समेत 2.80 लाख रुपये से ज्यादा के जेवर दे दिए। तीनों ठगों ने उनसे कहा कि सुबह तक जेवर दोगुनी हो जाएंगे और सभी समस्याएं खत्म हो जाएंगी। इसके बाद एक-एक कर तीनों वहां से चले गए।
रात करीब नौ बजे अनीता को ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने पूरे मामले के बारे में घर पर बताया। इस पर यूपी 100 को कॉल की गई। पुलिस आने पर मेडिकल स्टोर संचालक भाग निकला। अनीता के बेटे विकास शर्मा ने मेडिकल स्टोर संचालक और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर किरनपाल ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर ठगों की तलाश की जा रही है। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।