फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष जितिन को फोन पर हत्या की धमकी

भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष जितिन को फोन पर हत्या की धमकी

Mon, 17 Jun 2019 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष जितिन को फोन पर हत्या की धमकी
भावलखेड़ा। भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष जितिन तिवारी को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई। तहरीर पर पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना रामचंद्र मिशन के मोहल्ला अहमदपुर रेती निवासी जितिन तिवारी भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) नगर उपाध्यक्ष हैं। जितिन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 14 जून की शाम सात बजे उनके मोबाइल पर मोहल्ला ख्वाजा फिरोज के एक युवक का फोन आया। युवक धमकाते हुए गाली-गलौज करने लगा। विरोध किया तो गोली से उड़ा देने की धमकी दी। धमकी मिलने के बाद से पीड़ित परिवार सहमा हुआ है। जितिन के मुताबिक आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है और उससे राजनीतिक रंजिश मानता है। कुछ दिन पहले भी आरोपी ने किसी बात पर कहासुनी के बाद उसे धमकाया था लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया था। अब फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सच्चाई मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed