{"_id":"5cff9fc2bdec2207215a63e2","slug":"156025644114-shahjahanpur-news139","type":"story","status":"publish","title_hn":"सट्टा खिलवाने वाले के घर छापा, आठ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सट्टा खिलवाने वाले के घर छापा, आठ गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर (शाहजहांपुर)। नगर में सट्टा खेलने व खिलवाने के घर पुलिस ने छापा मारा। यहां 6500 रुपये व सट्टा पर्ची के साथ आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। जबकि मौका पाकर सट्टा किंग फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से सभी को जेल भेज दिया गया है।
कोतवाल संजय राय ने बताया कि नगर के मोहल्ला कच्चा कटरा निवासी हनीफ पुत्र हबीब के घर सट्टा खेलने व खिलवाए जाने की सूचना पर मंगलवार को सुबह सीओ मंगल सिंह रावत की अनुमति के बाद एसआई सुशील कुमार विश्नोई की टीम में हेड कांस्टेबल अमानत हुसैन, अनीस अहमद, कांस्टेबल कर्मवीर सिंह, देवेंद्र यादव ने हनीफ के घर छापा मारा। मौके से सट्टा किंग हनीफ फरार हो गया। जबकि सट्टा खेलने व खिलवाने में नगर के मोहल्ला कच्चा कटरा निवासी शरीफ कुरैशी, असलम रंगरेज, मोहल्ला पक्का कटरा निवासी भूपेंद्र गुप्ता, नदीम खां,हरीश कश्यप, मोहल्ला मौजमपुर निवासी अचल कश्यप, रिजवान मंसूरी, अमन सक्सेना को टीम ने गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से 6500 रुपये व भारी मात्रा में सट्टा पर्चियां बरामद हुई हैं । कोतवाल ने बताया कि पुलिस सट्टा किंग हनीफ की तलाश में लगातार दबिश डाल रही है लेकिन वह अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है।