फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बरेली रोड स्थित अर्थी स्थल पर दो घंटे रखा रहा शव

बरेली रोड स्थित अर्थी स्थल पर दो घंटे रखा रहा शव

Thu, 06 Jun 2019 08:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 08:34 PM IST
विज्ञापन
बरेली रोड स्थित अर्थी स्थल पर दो घंटे रखा रहा शव
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। सपा नेता ब्रिजेंद्र यादव के बेटे का शव अंतिम संस्कार के लिए ढाई घाट गंगा तट अधिकारियों के माथे पर तनाव साफ नजर आया। इससे पहले करीब दो घंटे तक शव बरेली रोड स्थित अर्जी स्थल पर रखा रहा। यहां काफी भीड़ के साथ फोर्स भी तैनात रहा। एसडीएम सुरेंद्र कुमार, तहसीलदार इरफान उल्ला खां और सीओ ब्रह्मपाल सिंह शव पहुंचने से पहले ही ब्रिजेंद्र यादव के प्रतापनगर स्थित आवास पहुंच गए। दोपहर तक यहीं डटे रहे।
विज्ञापन

विपिन के शव का बुधवार रात ही तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया था। चूंकि मामला सपा नेता से जुड़ा था ऐसे में पुलिस-प्रशासन किसी तरह की चूक नहीं चाहता था। शव जलालाबाद पहुंचने पर किसी तरह की गहमा-गहमी न हो और शांतिपूर्ण ढंग से अंतिम संस्कार हो जाए इसको लेकर अफसर काफी चौकन्ने रहे। करीब 11 बजे ब्रिजेंद्र यादव ने सीओ ब्रह्मपाल सिंह को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। इसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए ढाई घाट गंगा तट ले जाया गया। तब अफसरों ने चैन की सांस ली। इधर, अंतिम संस्कार के दौरान ढाई घाट पर भी पुलिस फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन


शोक संवेदना जताने पहुंचे कई नेता, विधायक
जलालाबाद। बृहस्पतिवार को सूचना पर विधायक रोशन लाल वर्मा, विधायक मानवेंद्र सिंह, विधायक शरदवीर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, पूर्व विधायक मुन्ना सिंह, चेयरमैन मनेंद्र गुप्ता, सपा नेता गायत्री वर्मा समेत विजय प्रताप सिंह, भूपेंद्र सिंह, संतपाल सिंह यादव, रामवीर सिंह सोमवंशी आदि नेताओं ने ब्रिजेंद्र यादव के घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed