फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   दहेज उत्पीड़न के मामले में पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

दहेज उत्पीड़न के मामले में पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 06 Jun 2019 08:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 08:05 PM IST
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न के मामले में पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
पुवायां (शाहजहांपुर)। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उत्पीड़न किए जाने और घर से निकाल दिए जाने के आरोप में विवाहिता ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला हरदयाल कूंचा निवासी रोहनलाल की पुत्री आरती देवी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी छह फरवरी 14 को खीरी के थाना मोहम्मदी के गांव भरतौली निवासी कमलेश कुमार के साथ हुई थी। शादी में पिता ने हैसियत के अनुसार काफी दान दहेज भी दिया था, लेकिन पति कमलेश कुमार, ससुर मोतीलाल, सास रजनी देवी, ननद लता, नीलम दिए गए दान दहेज से संतुष्ट नहीं थे और शादी के कुछ ही दिन बाद बाइक और 50 हजार रुपये की मांग करने लगे। दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया जाने लगा।
विज्ञापन

इस दौरान उसने दो पुत्रियों को जन्म दिया तो ससुराल के लोग और भी नाराज हो गए। आठ मार्च 19 को उसका सारा स्त्रीधन छीन लिया गया और मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। 18 मई को उसके पिता ने घर पंचायत जोड़ी जिसमें उपरोक्त लोग आए और दहेज की मांग करने लगे। मना करने पर पिता के साथ मारपीट की और गाली गलौज करते हुए चले गए। उसने घटना के ही दिन पुवायां कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उसने एसपी को पत्र दिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed