फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   हरियाणा मार्का 150 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

हरियाणा मार्का 150 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

Wed, 05 Jun 2019 08:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा मार्का 150 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद
शाहजहांपुर/कलान। हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब से भरी पिकअप गांव सेठा के पास पलट गई। पिकअप को पुलिस ने कब्जे में लेने के बाद उसमें से 150 पेटी शराब बरामद की है। इस दौरान चालक और हेल्पर मौके से भाग गए। पिकअप में टेंपो की नंबर प्लेट लगी हुई थी। पुलिस शराब तस्करों की सुरागरसी कर रही है।
विज्ञापन

कलान थाना प्रभारी तेजपाल सिंह ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ वांछित अपराधियों की तलाश में भ्रमण पर थे। सूचना मिली कि एक पिकअप बदायूं की ओर से आ रही है, उसमें अवैध रूप से शराब भरी है, जो बिहार की ओर जा रही है। पटना देवकली मंदिर के पास चेकिंग को मौजूद पुलिस टीम ने पिकअप को रुकने का इशारा किया, लेकिन ड्राइवर ने पिकअप को रोकने के बजाय स्पीड बढ़ा दिया। पुलिस ने पिकअप का पीछा करना शुरू कर दिया। गांव सेंठा के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस टीम जब तक नजदीक पहुंची, तब तक चालक और हेल्पर भाग गए। पुलिस नेे पिकअप को कब्जे में लेने के साथ ही उसमें से 150 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद की। थानाध्यक्ष कलान ने बताया कि पिकअप नंबर के आधार पर गाड़ी मालिक के बारे में जानकारी की गई तो वह नंबर प्लेट टेंपो की निकली। उन्होंने बताया कि शराब तस्करों की सुरागरसी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed