फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पांच नामजद सहित 15 लोगों के खिलाफ बलवा व लूटपाट की रिपोर्ट

पांच नामजद सहित 15 लोगों के खिलाफ बलवा व लूटपाट की रिपोर्ट

Wed, 05 Jun 2019 07:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
पांच नामजद सहित 15 लोगों के खिलाफ बलवा व लूटपाट की रिपोर्ट
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। मंगलवार रात याकूबपुर तिराहे पर मामूली कहासुनी के बाद दुकानदारों के साथ मारपीट कर उनकी दुकान का सामान तोड़फोड़ करने के मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों को नामजद करते हुए 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा व लूटपाट करने समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अभी कोई आरोपी पकड़ा नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला आजादनगर निवासी सुभाष त्रिवेदी ने पुलिस को बताया कि उसकी दुकान याकूबपुर तिराहे पर है रात करीब नौ बजे नगर के किसी मोहल्ले के निवासी परी आलम, मिराज पुत्र फैयाज, मुकीम, मुजीव पुत्र संजीत खां और सलीम पुत्र हाफिज दुकान पर जाकर रामदेव मिश्रा से गाली गलौज करने लगे। शोरशराबा सुनकर सुभाष और उसका भतीजा विवेक त्रिवेदी वहां पहुंच गए। तभी आरोपी लोग चले गए और कुछ ही देर में फोन कर अपने 10-15 अज्ञात साथियों को वहां बुला लिया सभी लोग हॉकी डंडों के अलावा तमंचे लेकर दुकान के पास पहुंचते ही हमलावरों ने उन तीनों पर हमला बोल दिया और सभी को बुरी तरह पीटा इस दौरान एक हमलावर ने उनकी सिर की चुटिया पकड़ते हुए हिंदू धर्म के लिए अपमानजनक शब्द भी कहे। अचानक हुए इस हमले से घबड़ाकर तीनों लोग मौके से जान बचाकर भाग निकले।
विज्ञापन

आरोप है इसके बाद हमलावरों ने उन तीनों की दुकान पर रखा सारा सामान तोड़फोड़ कर सड़क पर फेंक दिया और जाते समय आरोपी सभी की दुकानों से गुल्लक भी ले गए जिसमें करीब चालीस हजार रुपये की नकदी रखी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 147,148,149, 323, 504,506, 295 और 394 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed