{"_id":"5cf532adbdec220732264355","slug":"155957316113-shahjahanpur-news79","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान से नकदी, जेवर समेत पांच लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मकान से नकदी, जेवर समेत पांच लाख की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगोही (शाहजहांपुर)। रविवार रात दीवार फांदकर एक मकान में घुसे चोरों ने एक लाख 80 हजार रुपये की नकदी, जेवर समेत पांच लाख का माल साफ कर दिया। खटपट की आवाज से जागी महिला के शोर मचाने पर चोर सामान लेकर भाग गए। हालांकि गांव के अन्य लोगों ने भी चोरों का पीछा किया लेकिन पकड़ नहीं सके। पीड़ित ने मामले की तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
क्षेत्र के गांव परसौना खलीलपुर निवासी जीवनलाल और उसके भाई रामपाल, सकटेलाल, गनेश, नरेंद्र, अजय, अतुल रविवार रात दूसरे घर में सो रहे थे। जीवनलाल की पत्नी मायादेवी मकान की छत पर सो रही थी। रात करीब 12 बजे खटपट की आवाज से मायादेवी की आंख खुल गई। आंगन व बरामदे में टार्च की तेज रोशनी देख मायादेवी शोर मचाया, तभी चोर भागने लगे। हिम्मत जुटा कर मायादेवी भी शोर करती हुई चोरों के पीछे दौड़ी। मायादेवी के शोर पर पति जीवन लाल उसके भाइयों सहित तमाम ग्रामीणों ने चोरों का पीछा किया लेकिन चोर पकड़ में नहीं आए। मायादेवी ने बताया कि चोर दरवाजे के पास नीची दीवार से चढ़कर कमरे में दाखिल हो गए और कमरे में खेत की बिक्री के रखे 1.80 लाख रुपये, ज्वैलरी समेत करीब पांच लाख रुपयों का सामान चोरी कर ले गए।
तहरीर मिली है, मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करके घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
दलवीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक