फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   आशा वर्कर का अपहरण करने की कोशिश, छूटकर पहुंची थाने

आशा वर्कर का अपहरण करने की कोशिश, छूटकर पहुंची थाने

Mon, 03 Jun 2019 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
आशा वर्कर का अपहरण करने की कोशिश, छूटकर पहुंची थाने
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। पड़ोसी जिले फर्रुखाबाद के शमशाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली आशा वर्कर का दो युवकों ने अपहरण करने की कोशिश की। उसको जबरन बोलेरो में बैठाकर मिर्जापुर लाए। किसी तरह से उनके चंगुल से छूटकर वह मिर्जापुर थाने पहुंची। पुलिस ने बोलेरो और अरोपी युवक को पकड़ लिया। वहीं शमशाबाद पुलिस उसके पति को लेकर पहुंची। पुलिस आपसी रंजिश का मामला मान रही है।
विज्ञापन

शनिवार शाम एक युवती खून से लथपथ मिर्जापुर थाने पहुंची थी। वह फर्रुखाबाद के शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कुइंयाधीर निवासी चंद्रमोहन गंगवार की पत्नी मुन्नी देवी है। वह शमशाबाद अस्पताल में आशा वर्कर है। शनिवार तीन बजे बाजार गई थी वहीं पड़ोसी गांव मुरैठी का एक युवक जबरन बोलेरो से मिर्जापुर ले आया। बोलरो में मिर्जापुर थाना क्षेत्र के ग्राम जरीनपुर का एक युवक पहले से ही बैठा था। रास्ते में युवकों ने से लोहे की रॉड से पीटकर लहूलुहान कर दिया। ढाईघाट के रास्ते मिर्जापुर लेकर आए। एक जगह बोलेरो रुकी तो वह भाग कर मिर्जापुर थाने पहुंच गई। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे मे लेकर आसपास घूम रहे एक आरोपी को भी हिरासत में लिया। रविवार को शमशाबाद पुलिस के साथ पति पहुंचा तो उसने उसकी मरहम पट्टी कराई। शमशाबाद थाने के एसआई रामरतन सिंह आरोपी युवक को मय बुलेरो शमशाबाद ले गए हैं। उन्होंने बताया कि मामला अपहरण नहीं, रंजिशन मारपीट का है। घटना की तहरीर मिली है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। कार्यवाहक थाना इंचार्ज रामायण सिंह ने बताया कि मामला फर्रुखाबाद जिले का होने के कारण युवती को उसके पति की मौजूदगी में पुलिस साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed