{"_id":"5cf131cbbdec220766496c1e","slug":"155931084117-shahjahanpur-news79","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
किशोर की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर (शाहजहांपुर)। कोतवाली क्षेत्र के गांव तालवीपुर दियुरिया में बृहस्पतिवार रात शादी समारोह से अचानक लापता हुए किशोर का शव शुक्रवार को गन्ने के खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी मंगल सिंह रावत व कोतवाल संजय राय ने घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने जमीनी विवाद को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश के तहत गांव के ही दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बृहस्पतिवार रात गांव के ही छोटेलाल की लड़की की शादी में रामरहीस वर्मा परिवार के साथ शामिल हुए थे। रामरहीस का 11 वर्षीय पुत्र दुर्वेश वर्मा बरात में खाना खाने के बाद डीजे पर डांस देखने चला गया। उसके बाद दुर्वेश शादी समारोह से अचानक लापता हो गया। परिजन घर पहुंचे तो वहां भी नहीं पहुंचा था। परिजनों ने शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे से उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। दोपहर करीब 1:30 बजे गांव के बाहर मुन्ना लाल के गन्ने के खेत में दुर्वेश का शव बरामद हो गया। सूचना पर मां राजकुमारी सहित परिजनों का कोहराम मच गया।
घटना की सूचना पर सीओ मंगल सिंह रावत, कोतवाल संजय राय व क्राइम ब्रांच प्रभारी क्रांतिवीर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर लोगों से पूछताछ की। मृतक का पिता राम रहीम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के रामकरन पुत्र सेवाराम और रजनीश पुत्र चेमनलाल से जमीनी विवाद को लेकर पुरानी रंजिश का अंदेशा व्यक्त करते हुए पुत्र दुर्वेश की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रामकरन और रजनीश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राम रहीम के तीन पुत्रों में सबसे बड़ा रमाकांत दूसरे स्थान पर दामोदर और सबसे छोटा पुत्र दुर्वेश वर्मा था।
विज्ञापन
नाक, मुंह, कान में गीली मिट्टी भरकर दुर्वेश की हत्या की गई
राम रहीस का आरोप है कि आरोपियों ने उसके पुत्र के नाक, कान व मुंह में गीली मिट्टी भरकर उसकी निर्ममता पूर्वक हत्या की है। पेट में भी कालापन पाया गया है। आरोप है कि उसके पुत्र की किसी अन्य स्थान पर निर्मम हत्या करने के बाद शव को मुन्ना लाल के खेत में डाल दिया गया है।
प्रथम दृष्टया रंजिश के कारण हत्या होने का संदेह है। घटना की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच और पोस्टमार्टम के बाद जो बिंदु सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करके मामले का खुलासा किया जाएगा।
संजय राज,कोतवाल